Ro no D15139/23

पंडरिया नगर को स्वच्छ, समृद्ध और विकसित बनाने के लिए संकल्प से सिद्धि की हमारी यात्रा निरंतर जारी है : भावना बोहरा

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर में 92 लाख रुपए से अधिक के नवीन वाहनों एवं उपकरणों का किया लोकार्पण*

पंडरिया नगर को विकसित, समृद्ध एवं सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार में निरंतर विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और जनता की सुविधाओं के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया नगर को स्वच्छ बनाने एवं नगर पालिका परिसद अंतर्गत विभिन्न कार्यों के सुचारू रूप संचालन हेतु 92 लाख 27 हजार रुपए से ख़रीदे गए वाहनों एवं विभिन्न उपकरणों का लोकार्पण कर नगरवासियों को बधाई दी। इस दौरान भावना बोहरा ने नगर को स्वच्छ बनाने के लिए 1 जेसीबी, 2 मिनी टिप्पर, डोर टू डोर कचरा एक्तात्रित करने के लिए 6 ई-रिक्शा, 1 ट्रेक्टर एवं ट्रॉली, 1 लो बेड ट्रेलर एवं 10 व्हील बैरो का लोकार्पण किया। नगर पालिका परिषद पंडरिया में इन नवीन वाहनों और उपकरणों के शामिल होने से अब नगर को स्वच्छ बनाने एवं विभिन्न क्षेत्रों में कचरे का प्रबंधन करने में आसानी होगी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में पंडरिया नगर में हो रहे विकास कार्यों, अधोसंरचना निर्माण और सौन्दर्यीकरण के कार्यों से हमारा पंडरिया एक नया स्वरुप ले रहा है। नगर को स्वच्छ बनाने एवं रोजाना निकालने वाले कचरों का प्रबंधन सुचारू रूप से करने के लिए आज इन सभी वाहनों और उपकरण का लोकार्पण किया गया है जिससे अब पंडरिया नगर को स्वच्छ रखने तथा नगर को कचरा मुक्त बनाने के हमारे संकल्प को बल मिलेगा। प्रमुख नालों, तालाबों की निरंतर सफाई होगी, नगर के अंदरूनी इलाकों में डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जाएगा वहीं सड़कों व प्रमुख चौक चौराहों से भी कचरा साफ़ करने में आसानी होगी। कचरा संग्रहण में आसानी होगी जिससे उसका उचित प्रबंधन भी किया जाएगा जिससे पंडरिया नगर को स्वच्छ,स्वस्थ और समृद्ध बनाने के हमारे लक्ष्य को हम जरुर पूरा करेंगे। हमारे इस प्रयास में नगरवासियों का भी बहुमूल्य सहयोग हमें अपेक्षित है और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान में आमजनों की सार्वजानिक भागीदारी से हम पंडरिया नगर को एक नया स्वरुप देंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की आकाँक्षाओं के अनुरूप हम विकसित व समृद्ध पंडरिया बनाने के लिए संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने पूरी तत्परता से आगे बढ़ रहें हैं। पंडरिया नगर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, विगत डेढ़ वर्षों में पंडरिया नगर के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में मिली है। वर्षों से नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल निर्माण कार्य पूर्णतः की ओर है। पंडरिया बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है, नए आवासों की स्वीकृति मिली है। सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ जमीनी स्तर पर उनका संचालन किया जा रहा है जिससे नगरवासियों को लाभ मिल रहा है। डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया नगर को विकसित एवं समृद्ध बनाने के लिए लगातार अधोसंरचना निर्माण,सौन्दर्यीकरण, सड़कों का निर्माण,सड़क,बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है, स्कूलों का उन्नयन किया जा रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि हमने जितने भी संकल्प और वादे आपसे किये हैं उन्हें पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। आगामी समय में अटल संकल्प पत्र और हमर संकल्प पत्र में हमने जो अधोसंरचना विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक सहयता,पीएम आवास योजना का विस्तार और अन्य जनकल्याण तथा विकास कार्यों को विस्तार देकर पंडरिया नगर को विकास के शिखर पर ले जाने का संकल्प किया है उसे अक्षरशः पूरा करेंगे। हमारा लक्ष्य है कि पंडरिया को आने वाले समय में समृद्ध व एक विकसित नगर के रूप में विकसित करेंगे जहाँ जनता की आकाँक्षाओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार करेंगे। जनता ने भाजपा पर जो विश्वास प्रकट किया और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर अपना भरोसा जताया उसे माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने निभाया है। जनहित की योजनाओं को धरातल पर लाकर जनता को सीधे उसका लाभ दिलाया है। कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार को मिटाने का काम भाजपा के सुशासन में हुआ है और आज पंडरिया नगर भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष श्री सुमित तिवारी, समस्त पार्षद, नगर पालिका पंडरिया के अधिकारी व कर्मचारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ