Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रगति पर

जिला स्तरीय टीम द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण, 37 किसानों का 2140 क्विंटल धान समर्पित

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु एवं प्रगति के साथ संचालित किया जा रहा है। पंजीकृत समस्त किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयावधि में धान खरीदी सुनिश्चित करने हेतु खरीदी लिमिट में वृद्धि की गई है। किसानों द्वारा उपार्जित धान का पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से उपार्जन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा के निर्देशन में जिले में धान उपार्जन की व्यवस्था सफलतापूर्वक संचालित हो रही है।
अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देहारी के पर्यवेक्षण में तथा एसडीएम नगरी श्रीमती प्रीति दुर्गम एवं तहसीलदार नगरी के मार्गदर्शन में दिनांक 10 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय निरीक्षण टीम द्वारा तहसील नगरी अंतर्गत लैम्प्स गट्टासिल्ली के धान उपार्जन केंद्र गट्टासिल्ली एवं करैहा के आश्रित ग्रामों में किसानों के रकबा एवं धान समर्पण की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र गट्टासिल्ली अंतर्गत ग्राम गट्टासिल्ली के 06 किसानों के 8.10 हेक्टेयर, ग्राम घोटगांव के 07 किसानों के 15.72 हेक्टेयर तथा ग्राम सरईटोंला (रैयत) के 04 किसानों के 8.12 हेक्टेयर रकबा का परीक्षण किया गया। इस प्रकार कुल 17 किसानों के 31.94 हेक्टेयर रकबे का सत्यापन किया गया।
इसी प्रकार उपार्जन केंद्र करैहा अंतर्गत ग्राम करैहा के 20 किसानों के 9.70 हेक्टेयर रकबे का परीक्षण किया गया। दोनों उपार्जन केंद्रों में कुल 37 किसानों के 41.64 हेक्टेयर (102.89 एकड़) क्षेत्र में उपजित कुल 2140 क्विंटल धान के समर्पण हेतु फार्म भरवाए गए।
जिला स्तरीय निरीक्षण टीम में सहकारिता विस्तार अधिकारी, खाद्य निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक (आरआई), ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ), पटवारी एवं ग्राम कोटवार की उपस्थिति रही। निरीक्षण के दौरान किसानों को धान उपार्जन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं समयसीमा की जानकारी भी दी गई।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र किसानों का धान समर्थन मूल्य पर समय पर खरीदा जाए तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। धान उपार्जन कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं किसान हित सर्वोपरि रखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है।

  • Related Posts

    आवारा मवेशियों को पकड़ने विशेष अभियान चलेगा

      सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों एवं शहर के भीतर सड़कों पर आवारा…

    Read more

    जन संवाद-2.0 : ग्राम सभाओं में जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं

      20 अगस्त से ग्राम सभाओं में आयोजित होंगी पांच प्रमुख गतिविधियां, ग्रामीणों की आवाज बनेगी गांव के विकास का आधार धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में ग्राम स्वराज, सुशासन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ