Ro no D15139/23

नवरात्रि पर्व में कवर्धा रहेगा सात्विक, नगर पालिका अध्यक्ष व व्यापारियों की बीच हुई चर्चा

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-मंदिर क्षेत्र, दुर्गा पंडाल के आसपास न लगेगें अंडा-बिरयानी की दुकानें*

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने क्वांर नवरात्रि को लेकर शहर के अलग-अलग स्थानों पर अंडा, बिरयानी जैसे दुकानो का व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों के साथ एक बैठक आयोजित की। नवरात्रि के पावन अवसर पर कवर्धा नगर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावनाओं की महत्ता को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका व व्यापारियों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर क्षेत्र के आसपास दुकानें बंद रखने एवं निर्धारित स्थल में दुकान संचालित करने निर्णय लिया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज अंडा बिरयानी की दुकान लगाने वाले व्यवसासियों के साथ बैठक कर नवरात्रि पर्व में व्यवसाय संचालन को लेकर चर्चा की। कवर्धा के लोग नवरात्रि के नौ दिनों को पूर्ण पवित्रता और आस्था के साथ मनाते हैं इस हेतु आज उन्होनें बैठक में बताया कि नवरात्रि पर्व हमारे कवर्धा शहर की आत्मा है। धर्म नगरी तथा देवभूमि के रूप में प्रसिद्ध कवर्धा माँ विंध्यवासिनी, माँ महामाया, माँ दंतेश्वरी और माँ सिंहवाहिनी व अन्य देवी-देवताओं का साक्षात वास है। उन्होनें बैठक में कहा कि नगर के सभी नागरिक माँ दुर्गा के नौ रूपों के दर्शन सात्विक वातावरण में कर सकें और पूरे नगर का माहौल श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण बना रहे। नगर पालिका द्वारा अस्थायी तौर पर अंडा, बिरयानी व अन्य मांसाहारी दुकान लगाये जाने हेतु स्थल उपलब्ध कराया जायेगा। जहां अपने दुकान पूरे नवरात्रि तक लगा सकते है।
व्यापारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इस पवित्र त्यौहार की गरिमा को ध्यान में रखते हेतु अंडा बिरयानी की दुकान नवरात्रि पर्व में मंदिर क्षेत्र के आसपास नही लगाने का आश्वासन दिया। सभी उपस्थित व्यवसायियों ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर दुकान लगाये जाने हेतु नगर पालिका द्वारा अस्थायी तौर पर निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाया जायेगा। इस निर्णय से कवर्धा नगर की धार्मिक गरिमा सामाजिक सौहार्द और आस्था की रक्षा हो सकेगी। नवरात्रि के दौरान नगर का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से पूर्ण रहेगा। भक्तजन निश्चिंत होकर मंदिर दर्शन एवं पूजा‑अर्चना में सम्मिलित हो सकेंगे।
बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति रिंकेश वैष्णव, पार्षद संजीव कुर्रे, हरीश साहू, अनिल साहू, व्यापारीगण में अजमल खान, अल्ताफ खान, जगदीश चौरसिया, मुकेश ठाकुर, ललित साहू, शिवा साहू, नारायण साहू, कार्तिक मण्डल, मुकेश यादव, गोकुल यादव, कैलाश यादव, मेघनाथ यादव, बृजलाल देवांगन, सोनू साहू, अमित सिन्हा, सफेल्लुदीन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!