Ro no D15139/23

पमशाला-सरईटोला मार्ग रू  ठेकेदार की लापरवाही पर 5 लाख जब्त, अब 13.97ः कम दर पर होगा निर्माण

जशपुरनगर, 21 मई 2026/ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘23 करोड़ से बननी है 11 कि.मी. सड़क, 8 माह बाद भी काम शुरू नहीं‘‘ के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने वस्तुस्थिति स्पष्ट की है।
कार्यपालन अभियंता ने बताया कि पमशाला से सरईटोला पहुंच मार्ग पी.एम.जी.एस.वाई. भाग-2 अंतर्गत वर्ष 2017-18 में स्वीकृत था। इसका निर्माण 13 अगस्त 2019 को पूर्ण हुआ एवं 5 वर्ष संधारण अवधि 13 अगस्त 2024 को समाप्त होने पर 06 जनवरी 2025 को लोक निर्माण विभाग पत्थलगांव को हस्तांतरित किया गया।
जनप्रतिनिधियों की मांग पर मार्ग के पुनर्निर्माण हेतु वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुपूरक बजट में 11.50 कि.मी. लंबाई की सड़क व पुल-पुलिया के लिए 08 सितम्बर 2025 को राशि रूपए 2396.94 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति तथा 24 सितम्बर 2025 को राशि रूपए 2322.58 लाख की तकनीकी स्वीकृति जारी कर निविदा आमंत्रित की गई। निविदा में मेसर्स केपकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड जशपुर को न्यूनतम दर 20.11 कम एस.ओ.आर. को शासन द्वारा स्वीकृत करते हुए अनुबंध करते हुए स्वीकृति पत्र 01 जनवरी 2026 को जारी किया गया तथा 15 दिवस के भीतर असंतुलित राशि जमा कर अनुबंध करने हेतु लेख किया गया। परन्तु निविदाकार द्वारा निर्धारित समयावधि में अनुबंध नहीं करने के कारण एन.आई.टी. की कंडिका के तहत ठेकेदार द्वारा जमा अमानत राशि रूपए 5.00 लाख शासन के पक्ष में राजसात करते हुए पुनः निविदा आमंत्रण की गई। निविद 18 मार्च 2026 को खोली गई।
ठेकेदार मेसर्स अभय कंस्ट्रक्शन को 13.97 प्रतिशत कम दर पर कार्य प्राप्त हुआ। 18 मई 2026 को ठेकेदार को अनुबंध स्वीकृति पत्र जारी कर दिया गया है। 15 दिवस के भीतर असंतुलित राशि जमा होने के पश्चात अनुबंध कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
पुनर्निर्माण में पुरानी डामर सतह उखाड़ी जाएगी। इस दौरान गड्ढों को मुरुम तथा जी.एस.बी. मटेरियल से समतल कर आवागमन सुगम रखा जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि मार्ग की स्थिति पीडब्ल्यू डी में हस्तांतरण से पहले ही खराब थी। निर्माण पश्चात नागरिकों को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।

  • Related Posts

    सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी

    एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने…

    Read more

    मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

    *कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *कार्टून वॉच पत्रिका के संपादक श्री त्र्यंबक शर्मा ने मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई