Ro no D15139/23

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल संबंध में लोगों को दी गई जानकारी

जशपुरनगर 22 मई 2026 / जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर के सहयोग से संगवारी संस्था द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला में सिकल सेल ओपीडी के साथ-साथ Peer Support Meeting का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला अस्पताल से योग चिकित्सक डॉ कृपाचार्य यादव, संगवारी संस्था से सहायक जिला समन्वयक विक्रम प्रामाणिक, स्टाफ नर्स रीतू मंडल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला से बीएमओ (प्रभार) डॉ अंजली निराला एवं सिकल सेल नोडल डॉ दीपिका उपस्थित रहे।
बैठक में 22 मरीज एवं परिजनों सहित कुल 40 लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों द्वारा बढ़ती गर्मी में स्वास्थ्य की देखभाल, उचित खानपान एवं संतुलित दिनचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं योग चिकित्सक द्वारा अनुलोमदृविलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम एवं तिर्यक ताड़ासन जैसे योगाभ्यास कराए गए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही सिकल सेल से बचाव एवं जागरूकता हेतु शादी से पहले सिकल कुंडली मिलान, नियमित जांच एवं समय पर दवा सेवन करने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

  • Related Posts

    5 दिवसीय एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षण संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखे विमान निर्माण और उड़ान के वैज्ञानिक सिद्धांत।

      जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के विद्यार्थियों के लिए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित 5 दिवसीय आवासीय एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ।…

    Read more

    दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

      जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत गठित त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा राजकीय कार्यालय के निर्देशन कलेक्टर श्री रोहित व्यास मार्गदर्शन में दो…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई