Ro no D15139/23

जिले के 168 स्कूलों में 8 अगस्त को आयोजित होगी पालक- शिक्षक बैठक

*कलेक्टर ने पालकों से की अपील*

– *बच्चों के भविष्य निर्माण में दें सक्रिय सहभागिता*

धमतरी, 07 अगस्त 2025 -राज्य शासन के निर्देशानुसार शासकीय विद्यालयों में पालक-शिक्षक बैठक नियमित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के सभी 168 शासकीय विद्यालयों में प्रथम पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन दिनांक 08 अगस्त 2025 को प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और पालकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास में सहयोग सुनिश्चित करना है। पालक-शिक्षक बैठक के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, बल्कि उनकी अन्य गतिविधियों और व्यवहार की जानकारी भी पालकों तक पहुँचेगी, जिससे सतत प्रेरणा और समय पर मार्गदर्शन मिल सके।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने जिले के समस्त पालकों से अपील की है कि वे इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने बच्चों की गतिविधियों से अवगत हों और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु सक्रिय भागीदारी निभाएं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि पालक-शिक्षक बैठक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप ड्रॉपआउट दर में कमी लाने, परीक्षा के तनाव और अवसाद से विद्यार्थियों को बचाने, तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    आवारा मवेशियों को पकड़ने विशेष अभियान चलेगा

      सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों एवं शहर के भीतर सड़कों पर आवारा…

    Read more

    जन संवाद-2.0 : ग्राम सभाओं में जनभागीदारी से तय होंगी विकास की प्राथमिकताएं

      20 अगस्त से ग्राम सभाओं में आयोजित होंगी पांच प्रमुख गतिविधियां, ग्रामीणों की आवाज बनेगी गांव के विकास का आधार धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में ग्राम स्वराज, सुशासन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ