Ro no D15139/23

मरीजों की सुविधा सर्वाेपरि -मंत्री केदार कश्यप

*भानपुरी अस्पताल पहुंचकर वन मंत्री श्री कश्यप ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

 

*जीवनदीप समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की*

 

रायपुर, 06 जून 2026/ वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान भानपुरी सिविल अस्पताल एवं करंदोला में आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में शामिल होकर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने चिकित्सकों की उपलब्धता, दवाओं के भंडारण, जांच सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

*ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिल रही मजबूती*

 

श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि लोगों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और आसान तरीके से उपलब्ध हों।

 

*मरीजों को मिले गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा*

 

वन मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सीधे आम जनता के जीवन से जुड़ी हैं। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, आधुनिक जांच सुविधाएं, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को सहज, सरल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

 

*सरकार की प्राथमिकता है बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं*

 

श्री कश्यप ने कहा कि क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा जीवनदीप समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महामाया एफपीओ बना किसानों की समृद्धि का मजबूत आधार, 7 लाख के कारोबार से 1.96 करोड़ तक पहुंची सफलता की उड़ान

    कोरबा,27जुलाई 2026/करतला विकासखंड के नवापारा में स्थापित महामाया बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित (महामाया एफपीओ) आज इस बात का जीवंत उदाहरण बन चुकी है कि यदि किसान संगठित होकर आधुनिक तकनीक,…

    Read more

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच