Ro no D15139/23

सप्ताह में एक दिन मुख्यालय में रहेंगे पटवारी, कलेक्टर ने ली बैठक

अधिकारी राजस्व प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण -कलेक्टर

अविवादित नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के दिये निर्देश

धमतरी 29 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की और प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित नामान्तरण एवं बंटवारा के सभी प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करने के भी निर्देश दिए।कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि अधिकांश प्रकरणों में पटवारी प्रतिवेदन की आवश्यकता होती है, इसलिए पटवारी सप्ताह में एक दिन मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें और सप्ताह में एक दिन अपने हल्के में रहकर लोगों के आवश्यक कामों को पूरा करें। साथ ही पटवारी स्थान निर्धारित करते हुए बोर्ड पर मिलने का समय, दिन आदि की जानकारी लोगों को दें। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु सभी विकासखंडों में क्लस्टरवार राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रीता यादव, श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पुलिस, पटवारी के कामों से ही शासन की छबि बनती है, इसलिए सभी अपने कामों को पूरी ईमानदारी से समय पर पूरा करें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने कड़े शब्दों में कहा कि राजस्व संबंधी मामलों में यदि किसी की शिकायत प्राप्त होती है, तो उन पर कार्यवाही की जायेगी। बैठक में कलेक्टर ने जिले में अब तक किये गये किसान पंजीयन की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त कार्य को शीघ्र पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने जिले में चल रहे डीसीएस और स्वामित्व कार्ड वितरण की प्रगति के बारे में भी पूछा।

बैठक में कलेक्टर ने विवादित एवं अविवादित नामांतरण, विवादित एवं अविवादित बटवारा, नक्शा बटांकन, व्यपवर्तन, अभिलेख शुद्धता, आरबीसी 6-4, स्वामित्व योजना, आधार प्रविष्टि, भू-अर्जन, वसूली आदि प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने नक्शा बटांकन के कार्य में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने निर्देश दिये। उन्होंने सीमांकन के दौरान सभी पक्षों को सूचना देने और आपत्ति दर्ज होने पर सुनवाई का अवसर देकर त्वरित निराकरण करने कहा।
कलेक्टर ने न्यायालयवार ई-कोर्ट की प्रगति, डायवर्सन, आधार सीडिंग, भू-अर्जन के प्रकरणों, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 सहित मुख्यमंत्री जन शिकायत और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों पर भी गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करते हुए संबंधित को सूचना देने कहा।

  • Related Posts

    राजस्व पखवाड़ा’ शिविर में आमजन को मिली राहत, विभिन्न योजनाओं से हुए लाभान्वित

    धमतरी, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा…

    Read more

    पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम पर कार्यशाला आयोजित

      धमतरी, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीएम गतिशक्ति योजना एवं छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत