Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से  लोगों को मिल रही बड़ी राहत, बिजली बिल हुआ जीरो

शासन की पहल से सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा प्रदेश

अम्बिकापुर 05 जुलाई 2025/  आज के दौर में बिजली हर आम नागरिक की बुनियादी आवश्यकता बन गई है। चाहे टीवी, फ्रिज, पंखा हो या मोबाइल चार्ज करना हर उपकरण की निर्भरता बिजली पर है। लेकिन बढ़ती खपत के चलते बिजली का बिल कई बार घर का बजट बिगाड़ देती है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार की पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए एक  सशक्त विकल्प बनकर सामने आई है।
अम्बिकापुर के देवीगंज रोड निवासी श्री शेखर गुप्ता ने बताया कि, बिजली हर घर की जरूरत है और खपत लगातार बढ़ रही है। पहले बिजली का बिल घर की आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ता था। लेकिन जब मुझे पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिली, तो मैंने बिजली विभाग से संपर्क कर अप्रैल माह में अपने घर की छत पर तीन किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल लगवाया।
उन्होंने बताया कि गर्मियों में यह पैनल करीब 400 यूनिट तक बिजली उत्पादन कर रहा है। इसका सीधा लाभ यह हुआ कि पिछले तीन महीनों से उनके घर का बिजली बिल जीरो हो गया है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 78,000 रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुई है। वहीं राज्य सरकार द्वारा तीन किलोवाट पैनल पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को और भी राहत मिली है।
उन्होंने कहा, “यह योजना ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही है और आने वाले समय में हर घर की छत पर पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का सोलर पैनल दिखेगा। यह बढ़ती बिजली की खपत और महंगे बिल से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है।“
सरकार की यह योजना न केवल लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    NEET/JEE कोचिंग हेतु संस्थानों के चयन हेतु आवेदन की तिथि में वृद्धि, अब 16 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं प्रस्ताव

      अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के कक्षा 10वीं उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों के NEET/JEE कोचिंग हेतु कोचिंग संस्थान के चयन/चिन्हांकन हेतु…

    Read more

    मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च तक आमंत्रित

      अम्बिकापुर 19 मार्च 2026/  एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट