Ro no D15139/23

एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 25 अप्रैल को

कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में होगा आयोजन

सेक्यूरिटी गार्ड, हाउस कीपिंग, एएसओ, बीमा सखी और एजेंट जैसे पदों पर होगी भर्ती

धमतरी । धमतरी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 अप्रैल, शुक्रवार को किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस प्लेसमेंट कैम्प में हैदराबाद, कांकेर और धमतरी के निजी संस्थाओं द्वारा एक हजार 130 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से चयनित होने वाले जिले के युवाओं को औसतन 16 से 22 हजार रूपये मासिक वेतन वाला रोजगार मिल सकेगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सेक्यूरिटी गार्ड, हाउस कीपिंग, एएसओ, बीमा सखी, रूरल कैरियर एजेंट, सिटी कैरियर एजेंट और नॉर्मल एजेंट जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। प्लेसमेंट कैम्प में रोजगार प्राप्त करने के लिए पांचवीं, आठवीं पास से लेकर गेजुएट,एनसीस और कम्पयूटर पास हों, ऐसे प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेज, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करने होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अधिकारी ने बताया कि गार्जेन्स सेक्यूरिटी एंड फेसिलिटीस प्रायवेट लिमिटेड हैदराबाद द्वारा सेक्यूरिटी गार्ड के 600, हाउस कीपिंग के 100 और एएसओ के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह एलआईसी ऑफ इंडिया, गुलमोहर हाईट धमतरी द्वारा बीमा सखी के 150, रूरल कैरियर एजेंट के 50, सिटी कैरियर एजेंट के 75 और नॉर्मल एजेंट के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सेक्यूरिटी गार्ड सम्पूर्ण भारत, हाउस कीपिंग पद पर हैदराबाद और एएसओ पद पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पोस्टिंग की जाएगी। इसी तरह बीमा सखी, रूरल कैरियर एजेंट, सिटी कैरियर एजेंट और नॉर्मल एजेंट की पोस्टिंग धमतरी, कुरूद, नगरी, भखारा, गुरूर और मगरलोड में की जाएगी।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सामने आई सच्चाई

    रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के तुलनात्मक अध्ययन में जुलाई माह में बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज   रायपुर 27 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई…

    Read more

    छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

    *खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल व खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, प्रशिक्षण और अधोसंरचना पर करेंगे मंथन*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल,…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच