Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जरूरतमंद परिवारों का पक्के आशियाने का सपना हुआ साकार ग्राम पंचायत अजिरमा की कुमुदनी को मिला सुरक्षित पक्का मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है, जो अब तक कच्चे मकानों में रहकर गर्मी, ठंड और बरसात की कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में अनेक परिवारों का पक्का घर बनाने का सपना साकार हो रहा है।
अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अजिरमा की रहने वाली   कुमुदनी का पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बनकर तैयार हो गया है।  कुमुदनी ने बताया कि पहले वे कच्चे मकान में रहती थीं, जहां मौसम की मार से परिवार को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि पक्का मकान बनाने का सपना तो था, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पक्का मकान निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्हें नई उम्मीद मिली। शासन से मिली सहायता राशि के साथ अपनी जमा पूंजी का निवेश कर उन्होंने अपना सुरक्षित और मजबूत पक्का आशियाना तैयार किया। अब परिवार को हर मौसम में सुरक्षित आवास मिल रहा है और जीवन स्तर में भी सुधार आया है।
कुमुदनी ने प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान मिलने से उनके परिवार को सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन मिला है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन एवं कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को प्राथमिकता के साथ पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण जीवन में बदलाव आ रहा है।

  • Related Posts

    कलेक्टर अजीत वसंत ने विकासखण्ड उदयपुर का किया दौरा

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुँचकर देखी स्थिति, वर्तमान में 3 मरीज सक्रिय, सुदूर बसाहट क्षेत्रों में सघन सर्वे कर नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश आश्रम-छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर…

    Read more

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल

    मिशन एजुकेशन के स्टेशनरी दान अभियान से जुड़े श्री अग्रवाल   रायपुर, 9 अगस्त 2026। आज लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास