Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को मिली रही सुविधा डिजिटल टोकन प्रणाली से किसानों के लिए धान विक्रय हुआ आसान

किसान तुहंर टोकन ऐप से 24×7 घर बैठे टोकन कटाने की सुविधा

   खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शी और सुव्यवस्थित व्यवस्था से किसानों को धान विक्रय में बड़ी सहूलियत मिल रही है। ग्राम पंचायत मेंड्राखुर्द के लघु सीमांत किसान   त्रिभुवन राजवाड़े ने धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए बताया कि इस वर्ष उन्होंने कुल 108 क्विंटल धान का रकबा है।
कृषक  राजवाड़े ने बताया कि किसान तुहंर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन काटने की सुविधा मिल रही है, जिससे समिति में बार-बार आने की आवश्यकता नहीं पड़ती। डिजिटल तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन टोकन कटने से समय की बचत हो रही है और किसानों को अनावश्यक परेशानी से भी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि यह उनका दूसरा टोकन 52.40 क्विंटल कटाया है।
उन्होंने बताया कि नमना कला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही उन्हें गेट पास की सुविधा मिली, साथ ही धान की नमी की जांच तत्काल की गई और बारदाना भी तुरंत उपलब्ध कराया गया। इससे धान विक्रय की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है और किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
श्री राजवाड़े ने उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि समिति केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया में बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही समिति के कर्मचारियों द्वारा पूरे प्रक्रिया के दौरान किसानों को आवश्यक सहयोग भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शासन में धान का सर्वाधिक मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बेहतर व्यवस्था से किसान बहुत खुश हैं और धान का उचित मूल्य मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो रही है।
कृषक श्री त्रिभुवन राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था किसान हितैषी है और धान उपार्जन केन्द्र की व्यवस्था से किसान संतुष्ट हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर अजीत वसंत ने विकासखण्ड उदयपुर का किया दौरा

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुँचकर देखी स्थिति, वर्तमान में 3 मरीज सक्रिय, सुदूर बसाहट क्षेत्रों में सघन सर्वे कर नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश आश्रम-छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर…

    Read more

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल

    मिशन एजुकेशन के स्टेशनरी दान अभियान से जुड़े श्री अग्रवाल   रायपुर, 9 अगस्त 2026। आज लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास