Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रवीण का घर हो रहा रोशन

 

*- 3 किलोवाट सोलर सिस्टम से हर माह हजार रूपए की हो रही बचत*

*- अन्य लोगों के लिए बने प्रेरणा*

राजनांदगांव 06 मई 2026। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। राजनांदगांव शहर के बजरंगपुर नवागांव, वार्ड क्रमांक 1 निवासी श्री प्रवीण कुमार मिश्रा इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर का बिजली खर्च शून्य करने में सफल हुए हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरे हैं। श्री मिश्रा ने बताया कि उनके परिवार में तीन सदस्य हैं। पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 900 से 1000 रूपए तक आता था, जो गर्मी के मौसम में और अधिक हो जाता था। उन्होंने 17 जनवरी 2026 को अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। इसके बाद से पिछले तीन महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र एवं राज्य शासन से कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई, जबकि शेष 81 हजार रूपए उन्होंने स्वयं निवेश किए। इसके लिए उन्होंने बैंक से ऋण लिया है, जिसे वे आगामी 3 वर्षों में चुका देंगे।
हितग्राही श्री मिश्रा के अनुसार उनका सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 18 से 19 यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहा है, जबकि उनके घर की खपत करीब 10 यूनिट है। इस प्रकार प्रतिदिन 8 से 9 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जा रही है, जिससे भविष्य में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने शीघ्र आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही, जिसमें उन्हें केवल एक बार बैंक जाकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना पड़ा। शेष प्रक्रिया सहज रूप से पूर्ण हो गई। श्री मिश्रा इस योजना से इतने संतुष्ट हैं कि उन्होंने अपने तीन रिश्तेदारों को भी सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया, जिनके घरों में भी अब सोलर पैनल स्थापित हो रहे हैं। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा एक स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ विकल्प है, जिससे न केवल आर्थिक बचत होती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है।  प्रवीण कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अत्यंत लाभकारी एवं जनहितकारी बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    सृजन का कमाल: ‘आकार-2026’ में सिपोरेक्स और थर्माकोल से गढ़ी गई कला की नई दुनिया

      संस्कृति विभाग के प्रशिक्षण शिविर में बोनसाई कला का अनूठा प्रयोग, 80 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी पर्यावरण संरक्षण और रचनात्मकता से जुड़ी अभिनव तकनीक रायपुर, 11 जून 2026। छत्तीसगढ़ संस्कृति…

    Read more

    गोदरेज प्रॉपर्टीज रेसिडेंशियल प्लॉट्स प्रकरण में सीजीरेरा की सख्त कार्रवाई

      बिना रेरा पंजीयन विज्ञापन पर 10 लाख रुपये का दंड, पंजीयन तक क्रय-विक्रय पर रोक रायपुर, 2026/ छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (सीजीरेरा) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित…

    Read more

    NATIONAL

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    11 जून की टॉप 20 खबरें: अमेरिकी राजनयिक तलब, भारत मंडपम से गरजे पीएम मोदी, शुभेंदु सरकार में विभागों का बंटवारा

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    PM Kisan की 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट! क्या 18 जून को आएंगे ₹2,000? जानिए सच्चाई

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री