Ro no D15139/23

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव की तैयारियां पूर्ण

*11 मई को ऐतिहासिक कपिलेश्वर शिव मंदिर में गूंजेगी शिवभक्ति और सांस्कृतिक चेतना*

रायपुर, 09 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत की सनातन आस्था, सांस्कृतिक गौरव और ऐतिहासिक चेतना के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के अंतर्गत 11 मई को बालोद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के कपिलेश्वर शिव मंदिर में राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक यह पर्व पूरे देश में स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समन्वित कार्ययोजना तैयार की गई है।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बताया कि कपिलेश्वर शिव मंदिर में आयोजित होने वाले इस विशेष आयोजन में श्रद्धा, संस्कृति और भारतीय विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

जारी समय-सारणी के अनुसार 11 मई को प्रातः 9 बजे से शिव स्तुति, दीप प्रज्वलन एवं महाआरती, उद्बोधन, शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति, “सोमनाथ संवाद” कार्यक्रम तथा भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण आयोजित किया जाएगा। साथ ही सोमनाथ थीम पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा एवं अंत में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। ।

  • Related Posts

    कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी

    *मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 89.55 प्रतिशत*   रायपुर 08 अगस्त 2026/ कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। बांगो…

    Read more

    जल सहेजकर गढ़बेंगाल ने गढ़ी नई राह

    *3.91 करोड़ रुपए का स्टॉपडेम बना नारायणपुर में किसानों की समृद्धि का आधार* रायपुर, 08 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में गढ़बेंगाल में स्टॉपडेम का निर्माण जल संरक्षण और…

    Read more

    NATIONAL

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं