अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया रवाना
राजनांदगांव 18 दिसम्बर 2025। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल   नीलू शर्मा ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 से अधिक तीर्थ यात्रियों की तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए उत्साह एवं खुशी का पल रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए रवाना किया गया।
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल   नीलू शर्मा ने कहा कि प्रभु श्री रामलला दर्शन करने के लिए तीर्थयात्रियों में बहुत खुशी है और सभी तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आज तीर्थयात्री विशेष ट्रेन के माध्यम से दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 से अधिक दर्शनार्थियों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर छत्तीसगढ़वासियों को श्री राम लला दर्शन एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन लगातार करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हर वर्ष 25 हजार से अधिक तीर्थ दर्शनार्थियों को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से यात्रा कराया जाता है। उन्होंने सभी दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महापौर  मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल   योगेशदत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला पंचायत   किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत  प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत   किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य   देव कुमारी, जिला पंचायत सदस्य   शीला सिन्हा,   खूबचंद पारख,   भरत वर्मा, अपर कलेक्टर   प्रेम प्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर निगम  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम   गौतम चंद पाटिल, उप संचालक समाज कल्याण   वैशाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेल्वे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    झरिया यादव महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री मंगल भवन एवं सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की जशपुरनगर 14 फरवरी 2026 / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्राम केंदापानी पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक स्व. कालेश्वर सिंह के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

    जशपुरनगर 14 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज दुलदुला विकासखंड के ग्राम केंदापानी पहुंचकर वरिष्ठ नागरिक स्व. कालेश्वर सिंह के छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर…

    Read more

    NATIONAL

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट