Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट सुरक्षा: शासकीय कर्मचारियों को मिला जीवन रक्षक प्रशिक्षण

*CPR तथा प्राथमिक उपचार की दी गई तकनीकी जानकारी*

रायपुर, 21 जुलाई 2025/  रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जीवन रक्षक उपायों के प्रति जागरूकता और तत्परता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में में आज ‘प्रोजेक्ट सुरक्षा’ के अंतर्गत राजस्व विभाग सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार और CPR का जीवनरक्षक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के बीपीओ कॉल सेंटर परिसर में किया गया। प्रशिक्षण का संचालन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के मास्टर ट्रेनर श्री बालमुकुंद दुबे ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान राजस्व विभाग के आर.आई, सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षण हेतु CPR तकनीक की जानकारी दी गई। श्री दुबे ने बताया कि हृदय गति रुकने की स्थिति में कैसे समय रहते CPR देकर किसी की जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षुओं ने तकनीक को न केवल ध्यानपूर्वक सीखा बल्कि उसका प्रायोगिक अभ्यास भी किया।

प्रशिक्षण के पश्चात सभी प्रतिभागियों को ‘प्रोजेक्ट सुरक्षा फर्स्ट एड किट’ प्रदान की गई तथा उपयोग की जानकारी दी गई। जिसमें पैरासिटामोल, गैस की गोली, नॉरफ्लॉक्स-TZ, कॉटन, बैंडेज, एडेसिव, बेटाडीन मलहम, ORS जैसे आवश्यक औषधीय सामग्री शामिल है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव ने जीती कुपोषण के खिलाफ बड़ी जंग – जिले की 299 आंगनबाड़ी केंद्र पूर्णत: कुपोषण मुक्त – 1184 केंद्रों में एक भी गंभीर कुपोषित बच्चे नहीं

    – जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के सुपोषण की दिशा में मिशन मोड में किए गए कार्य – पोट्ठ लईका अभियान, जनसहभागिता एवं विभागों के समन्वित प्रयासों के मिले सुखद परिणाम…

    Read more

    नगर राजभाषा क्रियान्वयन समिति की 17वीं अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक 30 जुलाई को

      राजनांदगांव 27 जुलाई 2026। नगर राजभाषा क्रियान्वयन समिति राजनांदगांव की 17वीं अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक 30 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे श्री राजवाड़ा होटल राजनांदगांव में आयोजित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच