Ro no D15139/23

पीएससी सदस्य ने किया स्ट्रांग रूम और परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

19 केन्द्रों में छः हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
जीपीएस लगे उड़नदस्ता से होगी परीक्षा की निगरानी

कोरबा 05 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 रविवार 09 फरवरी को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12 तक तथा अपरान्ह 03 से शाम 05 तक दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में जिले में 6423 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनके लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जिले में परीक्षा का सुचारू संचालन एवं आवष्यक व्यवस्था को परखने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य श्री संत कुमार नेताम ने आज स्ट्रांग रूम सहित मिनीमाता गर्ल्स कालेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नोडल अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से पीएससी परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी ली और आवष्यक दिषा निर्देष दिए। इस दौरान उपस्थित अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार ने बताया कि पीएससी परीक्षा की आवष्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा केन्द्रों में गोपनीय सामग्री पहुंचाने अधिकारियों और पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। उड़नदस्ता टीम द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जायेगा। उड़नदस्ता में प्रयुक्त वाहनों में जीपीएस भी लगाया गया है ताकि लोकेषन ट्रेस की जा सके। परीक्षा हेतु श्री कौषल प्रसाद तेन्दुलकर संयुक्त कलेक्टर को नोडल अधिकारी, श्री शषीकांत कुर्रे डिप्टी कलेक्टर, श्री एच.आर.मिरेन्द्र को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्षन केंद्र बनाया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07759-221458 है।

  • Related Posts

    विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ’ कैबिनेट मंत्री  लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने टीबी मुक्त कोरबा के लिए दिलाया संकल्प

      कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100 दिवसीय विशेष पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ आज  कलेक्ट्रेट…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित   ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से प्रारंभ, अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

     कोरबा, 24 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे