Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित विद्यालयों में योग दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 18 जून 2026/  
आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (ABEO), बीआरसीसी, प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. झा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर शासन एवं विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों एवं संस्थाओं को आवश्यक तैयारियां समयपूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा इसके माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सकता है। इसलिए योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ किया जाना चाहिए।

डॉ. झा ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया कि विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन, योग के महत्व पर जागरूकता गतिविधियां तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश  दिए।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta