Ro no D15139/23

लुण्ड्रा में आयोजित हुआ ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान अंतर्गत पंजीकरण शिविर विभिन्न योजनाओं के 190 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन, पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

 


अम्बिकापुर 18 जून 2026/ 
 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जनपद पंचायत लूण्ड्रा के सामुदायिक भवन में पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, विद्युत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा तथा अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभिन्न समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री प्रबोध मिंज ने शिविर का अवलोकन कर विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं तथा कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के विकास की नई तस्वीर उभरकर सामने आई है। गरीबों को पक्के मकान मिले हैं, घर-घर बिजली पहुंची है, रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध हुई है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में आम नागरिकों का पंजीयन किया गया तथा योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर 2 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 10 विद्यार्थियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास की चाबी, 7 हितग्राहियों को पेंशन संबंधी लाभ तथा पात्र हितग्राहियों को उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।

शिविर में विभागवार कुल 190 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 149 प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि 41 प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव,   सतीश कुमार जायसवाल, श्री सोमार साय, क्षेत्र के सरपंचगण, जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार, छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज

      गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों सहित कुल 250 सीटों को मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं…

    Read more

    आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना 29 किस्तों में महिलाओं के खातों में पहुँचे 18,805 करोड़ रुपये से अधिक, आत्मनिर्भरता और सम्मान का बढ़ा विश्वास

      रायपुर, 13 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना एक ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित हो चुकी है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…

    Read more

    NATIONAL

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,