Ro no D15139/23

बीजापुर में पल्स पोलियो अभियान का जोरदार आगाज़, सुदूर अंचलों में भी दिखा उत्साह

बीजापुर जिले में आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन जिले भर में पल्स पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों तक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।
अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ  जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। विकासखंड स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुए।
आज जिले में बनाए गए 403 पल्स पोलियो बूथों पर अभिभावकों ने अपने बच्चों को लाकर टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.आर. पुजारी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस बूथ आधारित टीकाकरण किया गया, जबकि आगामी दो दिनों में घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने जानकारी दी कि दूरस्थ क्षेत्रों, बस स्टैंड, साप्ताहिक बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष मोबाइल टीमों की तैनाती की गई है। अभियान को लेकर आमजन में जागरूकता देखने को मिली और लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग किया।
जिले में पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन से पोलियो मुक्त बीजापुर के संकल्प को मजबूती मिली है।
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली 31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से भागीदारी की अपील की

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रदेशवासियों से ऑनलाइन मतदान के…

    Read more

    प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

      मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न रायपुर, 23 जुलाई 2026/मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय…

    Read more

    NATIONAL

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार