Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण

पीपरछेड़ी शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मंत्री टंकराम वर्मा ने सुनी समस्याएं

सरकार गांव-गरीब-किसानों के साथ : प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा

 

धमतरी, 21 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आज कुरूद विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी में नवां एवं धमतरी विकासखंड के ग्राम पीपरछेड़ी में दसवां समाधान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। ग्राम पीपरछेड़ी में आयोजित विशाल समाधान शिविर में प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक श्री ओंकार साहू, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, महापौर श्री रामू रोहरा, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

पीपरछेड़ी क्लस्टर अंतर्गत पीपरछेड़ी, डाही, अंगारा, हंकारा, सेमरा डी, सेंचुवा, बिजनापुरी, बोड़रा, पुरी, धौराभाठा, लिमतरा, गागरा, सांकरा, सम्बलपुर, सेहराडबरी, भोथली, कंडेल, नवागांव, बिरेतरा, छाती एवं शंकरदाह सहित 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें दर्ज कराईं। विभागीय अधिकारियों द्वारा अनेक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। सुशासन तिहार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। उन्होंने कहा कि शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उनकी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। यू होने स्टालों का अवलोकन किया ।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास निर्माण के संकल्प को तेजी से पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री की प्रथम कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही आवास प्लस योजना की पात्रता में शिथिलता देकर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बोनस वितरण तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही रामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को तीर्थ यात्रा का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अपनी समस्याएं निःसंकोच शिविरों में दर्ज कराने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायक श्री ओंकार साहू ने ग्रामीणों से शिविरों का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन देने का आग्रह किया। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 40 समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक आयोजित शिविरों में 10 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें अधिकांश का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शिविरों के माध्यम से शासन की लगभग 120 प्रकार की सेवाएं ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस शिविर में कुल 3021 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 164 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद भी किया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। किसानों को किसान किताबें एवं कृषि स्प्रे यंत्र वितरित किए गए, जबकि मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालकों को आईसबॉक्स एवं मछली जाल प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण किट, पासबुक तथा किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट वितरित की गई। कृषि विभाग द्वारा कृषि उपकरण, श्रम विभाग द्वारा सहायता राशि, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गृह प्रवेश की चाबी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपी मशीन तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों ट्राईसाइकिल एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान की गई। जनपद पंचायत द्वारा सात नवीन राशन कार्ड भी वितरित किए गए।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने ली समीक्षा बैठक अनुसूचित जनजातियों हेतु संवैधानिक सुरक्षा उपायों तथा कल्याण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

     पहुंचविहीन क्षेत्रों में जनजाति समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता, विभाग अपनी जिम्मेदारी का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें- डॉ आशा लकड़ा अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की…

    Read more

    जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश ग्राम पंचायत परसोंडी, लखनपुर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया

      अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी पहुंचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन