Ro no D15139/23

रबी बीज उत्पादन को बढ़ावा: किसानों के पंजीयन की तिथि 31 जनवरी तक बढ़ी

खरीफ उपार्जन में लगे किसानों को राहत, अधिक भागीदारी से
आत्मनिर्भर बीज उत्पादन को मिलेगी गति

देश में कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रबी वर्ष 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड द्वारा किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए पंजीयन की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

पूर्व में इस कार्यक्रम के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तय की गई थी। किंतु वर्तमान में किसान खरीफ फसलों के उपार्जन एवं धान खरीदी कार्यों में व्यस्त होने के कारण बड़ी संख्या में पंजीयन नहीं करा पाए थे। इसे देखते हुए किसानों द्वारा पंजीयन अवधि बढ़ाने का आग्रह किया गया, जिस पर सकारात्मक निर्णय लिया गया।
रबी 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत लक्ष्य के अनुसार प्रजनक, आधार एवं प्रमाणित-1 श्रेणी के उन्नत बीजों का उत्पादन किया जाना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ बीज उत्पादन के क्षेत्र में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा जैविक प्रमाणीकरण संस्था, रायपुर के माध्यम से संचालित यह कार्यक्रम किसानों को स्वयं उत्पादित कच्चे बीज को उन्नत बीज के रूप में विकसित करने का अवसर प्रदान करता है, जिससे उनकी आय में वृद्धि के साथ ही कृषि व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पंजीयन तिथि में वृद्धि से अधिक संख्या में किसान इस कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे, जिससे रबी फसलों की गुणवत्ता, उत्पादकता और बीजों की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है।

निगम द्वारा प्रदेश के समस्त किसानों से अपील की गई है कि वे रबी वर्ष 2025-26 के बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक क्षेत्र का पंजीयन कराएँ और आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहभागी बनें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’ से साकार हो रहे उच्च शिक्षा के सपने पहाड़ों के बीच से निकला कामयाबी का रास्ताः जमड़ी की प्रीति अब हर दिन जा रही हैं कॉलेज

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  जिले के दूरस्थ अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल अब रंग ला रही है। ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना’ केवल आवागमन का साधन मात्र…

    Read more

    अवैध अतिक्रमण एवं बिना अनुमति ईंट भट्ठा संचालन पर करें आवश्यक कार्रवाई-कलेक्टर श्री वसंत कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की तहसीलवार समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता युक्त प्रगति लाने…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….