Ro no D15139/23

राज्योत्सव 2025 : धमतरी में गूंजेगी छत्तीसगढ़ी सुरों की धमक, प्रसिद्ध गायक नितिन दुबे देंगे शानदार प्रस्तुति

धमतरी, 31 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में हर्ष और उत्साह से मनाने सभी तैयारियां की जा रही है। जिला मुख्यालय धमतरी के डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में 2 से 4 नवम्बर 2025 तक जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा।

राज्योत्सव के पहले दिन का मुख्य आकर्षण होगा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक नितिन दुबे का लाइव संगीत कार्यक्रम, जो शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा।

छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़े गायक नितिन दुबे अपनी मधुर आवाज और लोक संस्कृति से ओत-प्रोत गीतों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने “चंदा रे ए मोर चंदा”, “मया हो मया”, “मोर संग चल हव ना”, “दाई-दऊ के दुआरा”, और “तोला देख के लागे सुगंध” जैसे सुपरहिट गीतों से छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी गायकी में छत्तीसगढ़ी लोकधुनों की मिठास और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिलता है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों की लोकनृत्य प्रस्तुतियाँ, हस्तशिल्प प्रदर्शनियाँ, स्व-सहायता समूहों की प्रदर्शनी, और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति और संगीत का आनंद लें तथा राज्य की गौरवशाली परंपरा का उत्सव मनाएँ।

  • Related Posts

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा सुविधा

    सम्मानजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने परिवहन विभाग के निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें