Ro no D15139/23

धमतरी जिले में प्रशासन की अनूठी पहल — अब सरकारी सेवाएँ आपके द्वार पर

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने “शासन आपके द्वार” रथ को दिखाई हरी झंडी

धमतरी, 31 अक्टूबर 2025/
जिला प्रशासन धमतरी ने ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों के नागरिकों तक सरकारी सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से “शासन आपके द्वार” परियोजना की शुरुआत की है। आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस रथ को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डिप्टी कलेक्टर श्रीमती कल्पना ध्रुव ने बताया कि इस अभिनव पहल के माध्यम से अब ग्रामीणों को प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, आधार अपडेट, किसान पंजीयन, राजस्व संबंधी सेवाओ सहित 39 प्रमुख शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए शहर या ब्लॉक मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं होगी। सेवाएँ सीधे उनके ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएँगी। जिसके लिए एक विशेष मोबाइल वैन को “शासन आपके द्वार” रथ के रूप में तैयार किया गया है, जो निर्धारित तिथियों पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँचेगा। यह वैन नागरिकों से आवेदन प्राप्त कर संबंधित विभागों तक भेजेगा और शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करेगा।

जिस दिन यह रथ किसी ग्राम पंचायत में पहुँचेगा, उस दिन विभागों द्वारा उसी स्थान पर शिविर आयोजित किए जाएँगे, ताकि मौके पर ही नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। रथ पर सभी विभागों की प्रमुख सेवाओं की सूची एवं संपर्क जानकारी प्रदर्शित रहेगी, जिससे ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी तत्काल मिल सके।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि “शासन आपके द्वार” पहल से विभागों के बीच समन्वय बेहतर होगा, सेवा प्रदाय की गति एवं दक्षता बढ़ेगी और शासन की योजनाओं के प्रति जनजागरूकता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की पहुँच को और अधिक मजबूत बनाएगी।

  • Related Posts

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा सुविधा

    सम्मानजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने परिवहन विभाग के निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें