Ro no D15139/23

स्कूल के छात्र-छात्राओं के मध्य नशा के दुष्प्रभाव एवं उसके रोकथाम के विषय पर रैली

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम/योजना ;डॉनद्ध ड्रग अवरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम 2025 दिनांक 05 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 के तहत एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुरूप व राष्ट्रीय युवा दिवस (विवेकानंद जयंती) के उपलक्ष्य में साप्ताहिक शिविर के अंतर्गत  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशे के दष्प्रभाव से बचने के लिए आमजन को जागरूक करने हेतु नशामुक्ति अभियान के तहत् शासकीय उ.मा.वि.पी.डब्लू डी. रामपूर स्कूल, सेजेस स्कूल पोड़ीबहार व निर्मला उ.मा.वि. कोसाबाड़ी कोरबा के स्कूली बच्चों के माध्यम से रैली का आयोजन 09 जनवरी 2026 को जिला न्यायालय परिसर कोरबा में किया गया।
उक्त रैली को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा हरी झंण्डी दिखाकर जिला न्यायालय प्रांगण से रवाना किया गया। उक्त अवसर पर जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण,  जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, शासकीय अभिभाषकगण, लीगल एड डिफेंस कौंसिल के अधिवक्तागण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग व स्कूलों के शिक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, पैरालीगल वालिण्टियर्स उपस्थित रहें। बच्चों द्वारा स्लोगन के माध्यम से “नशा छोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो” को उच्चारित करते हुए आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
उक्त रैली न्यायालय प्रांगण से कोसाबाड़ी होते हुए सुभाष चौक से विद्युत गृह स्कूल से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रांगण में रैली का समापन किया गया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा’ से साकार हो रहे उच्च शिक्षा के सपने पहाड़ों के बीच से निकला कामयाबी का रास्ताः जमड़ी की प्रीति अब हर दिन जा रही हैं कॉलेज

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  जिले के दूरस्थ अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल अब रंग ला रही है। ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना’ केवल आवागमन का साधन मात्र…

    Read more

    अवैध अतिक्रमण एवं बिना अनुमति ईंट भट्ठा संचालन पर करें आवश्यक कार्रवाई-कलेक्टर श्री वसंत कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

      अम्बिकापुर 06 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की तहसीलवार समीक्षा बैठक लेकर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता युक्त प्रगति लाने…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….