Ro no D15139/23

सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस

रायपुर, 09 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता की समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना है। वर्षों से एक सुरक्षित एवं पक्के घर का सपना देख रहे बलरामपुर जिले के ग्राम टांगरमहरी निवासी रमोद के लिए वह पल यादगार बन गया जब सरनाडीह में आयोजित समाधान शिविर में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रमाण पत्र पाकर रमोद और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी थी।

रमोद ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में रह रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभ मिला। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवास स्वीकृत होने से परिवार को सुरक्षित और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब वास्तव में लोगों तक पहुंच रहा है। रमोद ने कहा कि पक्का मकान बनने से अब बरसात के दिनों में परिवार को टपकती छत और असुरक्षा की चिंता नहीं रहेगी।

उल्लेखनीय है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब ग्रामीण अंचलों में लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के लिए बेहतर जीवन का आधार बन रही है। वर्षों से कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाले परिवार अब पक्के घर के सपने को साकार होते देख रहे हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

    राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के संबंध में जिले के शहरी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाउन हॉल में…

    Read more

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त को जिले के प्रवास पर

    राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 एवं 10 अगस्त 2026 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 9 अगस्त को सुबह…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta