Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ के पशु चिकित्सालय में दुर्लभ सिजेरियन ऑपरेशन

*तीन स्वस्थ मेमनों का जन्म*

रायपुर, 13 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ सरकार के पशु चिकित्सा विभाग की त्वरित कार्रवाई से रायपुर के एक गरीब परिवार की बकरी और उसके तीन नवजात मेमनों की जान बच गई। रायपुर के टांटीबन्द क्षेत्र की निवासी श्रीमती भागा ध्रुव की बकरी 24 घंटे से प्रसव पीड़ा में थी। सामान्य प्रसव संभव न होने पर वह ऑटो से बकरी को जिला पशु चिकित्सालय, बैरनबाजार लेकर पहुंचीं। जांच में पता चला कि गर्भाशय मार्ग में रुकावट के कारण सामान्य डिलीवरी संभव नहीं है।

संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाओं के मार्गदर्शन में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया। जिला पशु चिकित्सालय के डॉ. किरण चौधरी, डॉ. पदम् जैन, डॉ. देवप्रभा और वेटनरी कॉलेज अंजोरा, दुर्ग के पांच इंटर्न की टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

तीनों मेमने पूरी तरह स्वस्थ हैं। श्रीमती भागा, जो बकरी पालन के साथ घरों में काम कर जीवन यापन करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके अपने संतान नहीं है, इसलिए वह बकरियों को बच्चों की तरह पालती हैं। इस सफल ऑपरेशन के बाद अब उनके पास कुल 10 बकरियां हो गई हैं।

पशु चिकित्सालय ने ऑपरेशन के बाद पशुपालक को आवश्यक सावधानियों की सलाह भी दी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल को पशुपालन क्षेत्र में त्वरित और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई

    पोटियाडीह में जेसीबी से बंद नाली खुलवाई, प्लाट चिन्हांकन के सीमेंट पोल हटाए   धमतरी, 11 अगस्त 2026। ग्राम पोटियाडीह के पटवारी हल्का नंबर-27 में बिना अनुमति की जा रही…

    Read more

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कृषि महाविद्यालय कुरूद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

    कुरूद, 11 अगस्त 2026/ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल