Ro no D15139/23

बेहतर समन्वय और सहयोग से शहर के विकास व स्वच्छता के लिए करें कार्य : शंगीता आर.

*नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने विभागीय कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की*

*बजट का सदुपयोग कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर कार्य पूर्णता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*बारिश के पहले सभी नालियों की साफ-सफाई कराने कहा*

*निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा उनकी जियो-टैंगिंग के भी दिए निर्देश*

रायपुर. 12 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने आज राजनांदगांव जिला मुख्यालय में शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में कहा कि नगरीय प्रशासन को बेहतर बनाना और शासन की योजनाओं का बेहतरीन क्रियान्वयन कराना अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। नगरीय निकायों में अलग-अलग वार्डों के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि सभी नोडल अधिकारी समग्र दृष्टिकोण से अपने संबंधित वार्ड एवं क्षेत्रों के संबंध में पूरी जानकारी रखें एवं कार्यों की नियमित मानिटरिंग करें। नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री आर. एक्का और राजनांदगांव के कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव भी बैठक में शामिल हुए।

श्रीमती शंगीता आर. ने बैठक में कहा कि सभी अधिकारी बजट का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने राजनांदगांव नगर निगम तथा जिले के अन्य नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सक्रियता, ऊर्जा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर आपसी समन्वय और सहयोग से टीम वर्क के साथ शहर के विकास व स्वच्छता के लिए कार्य करने को कहा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव ने बैठक में कहा कि बारिश के दिनों में ऐसे स्थान जहां जल भराव की स्थिति बन सकती है, उनका चिन्हांकन करते हुए बारिश के पहले सभी नालियों की साफ-सफाई कराएं। बरसात में पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवासों के आधिपत्य एवं हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण करने तथा उनकी जियो-टैंगिंग के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों के छत, प्लिंथ और फाउंडेशन के कार्य बारिश के पहले पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मकान स्वीकृति के सत्यापन का कार्य भी शीघ्र करने को कहा।

सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने शहरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और अमृत मिशन 2.0 के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली बिल के भुगतान एवं अन्य कार्यों के लिए नगराय निकायों में आय के स्रोत बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने संवेदनशीलता से सभी सफाई कर्मियों को समय पर वेतन देना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नालंदा परिसर के निर्माण में गति लाने के भी निर्देश दिए। राजनांदगांव जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय, नगर निगम के आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा और नगरीय प्रशासन विभाग के दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त संचालक श्री जय प्रकाश साहू सहित राजनांदगांव जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अभियंता एवं नोडल अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल