Ro no D15139/23

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के केमिस्ट पदों के लिए होगी 21 दिसंबर को भर्ती परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत केमिस्ट के पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा आगामी रविवार 21 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा प्रातः 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक दो परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। जगदलपुर के दो परीक्षा केंद्रों में 667 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसके तहत शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर कॉलेज में 420 परीक्षार्थी और झाड़ा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 247 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
       परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी ढंग से आयोजित करने के लिए मंडल ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से ढाई घंटे पहले पहुँचना अनिवार्य होगा, जहाँ मेन गेट पर मेटल डिटेक्टर की सहायता से उनकी संपूर्ण जाँच की जाएगी। इसके बाद संबंधित परीक्षकों द्वारा प्रवेश पत्र और अन्य पहचान पत्र के सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी।
    परीक्षार्थियों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने साथ मूल प्रवेश पत्र के साथ-साथ इंटरनेट से निकाला हुआ साफ-सुथरा प्रवेश पत्र लाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्हें हल्के रंग के हाफ-शर्ट, हल्के कपड़े और चप्पल पहनकर आने को कहा गया है, जबकि कान में किसी भी प्रकार का आभूषण, जैसे बाली या झुमका पूर्ण रूप से वर्जित है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित घड़ी, पर्स, मोबाइल, बेल्ट, जूता, मोजा, कड़ा, धागा, स्कार्फ, टोपी या धार्मिक चिन्ह जैसे किसी भी साधन को केंद्र के भीतर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो उन्हें अपने साथ वर्तमान के 02 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। सभी उम्मीदवारों को इस वर्ष का वैध प्रवेश पत्र लेकर आना भी अनिवार्य है। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु, नोडल अधिकारी सुश्री नदनी साहू सिटी डिप्टी कलेक्टर बस्तर (मो॰ नं॰ 78986-32929) एवं समन्वयक डॉ॰ अनिल श्रीवास्तव, प्राचार्य, शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा-2, जगदलपुर (मो॰ नं॰ 9827491253) तथा सहायक समन्वयक डॉ॰ अजय सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक, शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा-2, जगदलपुर (मो॰ नं॰ 70009-74126) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं