शिक्षा सत्र 2024-25 में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन 1 फरवरी से

अम्बिकापुर 29 जनवरी 2025/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से जानकारी अनुसार सरगुजा जिला में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य,संस्था प्रमुख, छात्रवृति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति की पात्रता रखते हैं को सूचित किया है कि  शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही http//postmatricscholarship.cg.nic.in/     वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन, प्रस्ताव एवं स्वीकृति वर्ष 2024-25 हेतु तिथि निर्धारित की गई है। विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन नवीन एवं नवीनीकरण  01 फरवरी 2025 से 17 फरवरी 2025 तक है। इसी तरह ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 01 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक, सैंक्शन आर्डर लॉक करने हेतु 01 फरवरी 2025 से 20 मार्च 2025 तक होगी। निर्धारित तिथि के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बन्द कर दिया जावेगा। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सैंक्शन आर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा।

  • Related Posts

    उदयपुर के ग्राम सोनतई एवं लुण्ड्रा के ग्राम करांकी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    महिलाओं के कानून एवं शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी अम्बिकापुर 05 मार्च 2025/ महिला संरक्षण एवं सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय जन सामान्य को महत्वपूर्ण विषयों में उन्नमुखीकरण अत्यंत…

    महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन हेतु संविदा स्वीकृत पदों में नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 11 मार्च तक

    अम्बिकापुर 05 मार्च 2025/ एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु अम्ब्रेला योजना की शुरुआत की गई है। मिशन शक्ति के अंतर्गत मिशन शक्ति के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *