Ro no D15139/23

गांवों में पीएचई विभाग के मैदानी अमला करें नियमित निरीक्षण : कलेक्टर

– जिले में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
– कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न
राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जिले के सभी ग्रामों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जल स्तर नीचे चले जाने के कारण जिले के कुछ ग्रामों में हैण्डपंप बंद हुए है, ऐसे गांवों का चिन्हांकन कर वहां पेयजल की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी मैदानी अमले को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। सभी मैदानी अमला गांवों का नियमित निरीक्षण करें और शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण करें। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी को जल जीवन मिशन के अंतर्गत कैसे उपयोग करना है इस पर विचार करना चाहिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी रिचार्जिंग में भी ध्यान देना चाहिए। भूमिगत जल का उपयोग जितना करते हैं उससे ज्यादा पानी रिचार्ज करना होगा और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। जिससे भूमिगत जल स्तर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को पानी की समस्या को कैसे दूर करें इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए, जिससे वे जनसामान्य को इसके संबंध में जागरूक कर सके। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव श्री समीर शर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री बिसेसर दास साहू सहित संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….