Ro no D15139/23

रजिस्ट्री शुल्क में छूट बनी महिलाओं के लिए राहत गृहणी  पुष्पांजलि देवांगन को मिला 44 हजार रुपये का लाभ, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

रायपुर 18 मई 2026/ महिलाओं को रजिस्ट्री शुल्क में 50 प्रतिशत छूट देने की राज्य शासन की पहल अब प्रदेशभर में महिलाओं के लिए बड़ी राहत और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय का लाभ लगातार महिलाओं को मिल रहा है, इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिल रही और परिवार में उनकी आर्थिक भागीदारी भी मजबूत हो रही है। इसी क्रम में श्रीमती पुष्पांजलि देवांगन को इस पहल के तहत लगभग 44 हजा़र रूपए का सीधा लाभ मिला है।

श्रीमती देवांगन एक गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि वे हमेशा अपने परिवार और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी अच्छे निवेश की सोचती थीं। रायपुर में प्लॉट खरीदने का निर्णय उनके परिवार के लिए एक बड़ा कदम था, लेकिन रजिस्ट्री शुल्क को लेकर चिंता बनी हुई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा महिलाओं के नाम पर संपत्ति रजिस्ट्री में 50 प्रतिशत छूट देने की योजना उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई। इस योजना के तहत उन्हें लगभग 44 हजार रुपये की बचत हुई।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि की बचत होने से मैं बेहद खुश हूँ और अब मैं इस राशि का उपयोग अपने बच्चों के भविष्य और परिवार की आवश्यकताओं के लिए करूंगी। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने महिलाओं के हित में इतना महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने ली समीक्षा बैठक अनुसूचित जनजातियों हेतु संवैधानिक सुरक्षा उपायों तथा कल्याण एवं विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

     पहुंचविहीन क्षेत्रों में जनजाति समुदायों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता, विभाग अपनी जिम्मेदारी का गम्भीरतापूर्वक निर्वहन करें- डॉ आशा लकड़ा अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की…

    Read more

    जनदर्शन में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश ग्राम पंचायत परसोंडी, लखनपुर में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया

      अम्बिकापुर 01 जुलाई 2026/   पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की ग्राम पंचायत परसोंडी पहुंचकर ग्रामीणजनों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन