Ro no D15139/23

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा फील्ड स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम संपन्न

राजनांदगांव 22 जनवरी 2025। भारतीय रिजर्व बैंक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा एक दिवसीय फील्ड स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन होटल एबीस ग्रीन राजनांदगांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने आरबीआई द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान जानकार बनो सतर्क रहो के संबंध में जानकारी दी तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करने की बात कही। भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी श्री सुशील शहाणे, श्री अमित सावरकर एवं श्री अभिषेक मालवी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की नीतियों से अवगत कराया गया। साथ ही वित्तीय साक्षरता, बचत, सही निवेश, डिजिटल लेनदेन में होने वाले फ्रॉड एवं सावधानी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एफडी में साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज के महत्व, बैंकिंग लोकपाल एवं बैंक द्वारा ऑनलाइन लेनदेन में होने वाले सभी प्रकार जोखिम, एसएचजी फ्रॉड सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में आरबीआई के सचेत पोर्टल के बारे में भी बताया गया। सचेत पोर्टल में निवेश, जमा एवं ऋण हेतु सभी अधिकृत कंपनियों का विवरण है। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा श्री मुनिश शर्मा सहित अन्य अधिकारी, बिहान, स्वसहायता समूह की महिलाओं, बीसी सखियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आदिवासी छात्रावास व महिलाओं एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित

      राजनांदगांव 03 मार्च 2026। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय छुरिया में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दलहन एवं तिलहन फसलों की…

    Read more

    छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 17 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

    राजनांदगांव 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख