Ro no D15139/23

शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश किया गया जारी

राजनांदगांव 18 जून 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर के भीतर चारपहिया, तिपहिया वाहनों के आवागमन होने एवं अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जारी प्रतिबंधात्मक आदेश अनुसार चारपहिया एवं तिपहिया वाहनों को नगर के फव्वारा चौक, महावीर चौक, भगत सिंह चौक एवं भारतमाता चौक से सिनेमा लाईन की ओर प्रवेश सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिबंधित कर सड़कों को वन-वे किया गया है। साथ ही भारी वाहनों के लोडिंग-अनलोडिंग हेतु शहर के भीतर प्रवेश सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिबंधित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राजनीतिक दल के पदाधिकारी, चेम्बर ऑफ कामर्स के पदाधिकारी एवं ट्रक, बस व ऑटो यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से विद्यासागर साहू ने अपनाई स्वच्छ ऊर्जा

      केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप मोर बिजली ऐप से प्रतिदिन कर रहे बिजली उत्पादन एवं खपत की निगरानी *- आम…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से  तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड

      *- शिकायत के त्वरित निराकरण से मिली राहत* *- हितग्राही ने शासन के प्रति जताया आभार* राजनांदगांव 04 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित…

    Read more

    NATIONAL

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    बिहार सरकार ने बदला अपना फैसला, लालू-राबड़ी को लौटाई सुरक्षा, मिली Z सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड: जमशेदपुर पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    रांची एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, AAI ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे