Ro no D15139/23

नगरपालिका परिषद् व नगर पंचायतों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑसिफर नियुक्त

जशपुरनगर । छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 13 एवं नियम 14 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए नगरपालिका परिषद् व नगर पंचायतों के निर्वाचन के लिये रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिका एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिका नियुक्त किया गया है। इनमें नगरपालिका परिषद जशपुर हेतु अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू को रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिका एवं एसडीएम जशपुर श्री ओंकार यादव और सीएमओ नगरपालिका श्री योगेश्वर उपाध्यय को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नगरपालिका नियुक्ति किया गया है।
इसी प्रकार नगर पंचायत कुनकुरी हेतु एसडीएम कुनकुरी श्री नन्दजी पाण्डेय को रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार कुनकुरी श्री ऋतुराज सिंह और सीएमओ नगर पंचायत कुनकुरी श्री प्रवीण उपाध्याय को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नगर पंचायत बगीचा हेतु एसडीएम बगीचा श्री ऋतुराज सिंह बिसेन को रिटर्निंग ऑफिसर एवं ना.तहसीलदार बगीचा श्री सदाशिव मिश्रा ओर सीएमओ नगर पंचायत बगीचा श्री क्षितिज सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नगर पंचायत पत्थलगांव हेतु एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी को रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार श्रीमती उमा सिंह और सीएमओ नगर पंचायत पत्थलगांव मो. जावेद को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा नगर पंचायत कोतबा हेतु एसडीएम फरसाबहार श्री आर.एस.लाल को रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार बागबहार श्री कृष्णमूर्ति दीवान और सीएमओ कोतबा श्री टी.आर.यादव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    बस्तर के होनहारों के लिए सुनहरा अवसर प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं हेतु प्रवेश प्रक्रिया शुरू

      जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू कर दी गई है।…

    Read more

    छापर भानपुरी में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

    जगदलपुर, 24 मार्च 2026/ आकांक्षी विकासखंड तोकापाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में मंगलवार को संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। एकीकृत…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे