Ro no D15139/23

राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

*डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल*

 

रायपुर, 06 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए बुधवार को बलौदाबाजार जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। इन शिविरों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अधिकारियों को कड़े तेवर दिखाते हुए स्पष्ट किया कि आम जनता और विशेषकर किसानों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

नगरपालिका भाटापारा, बलौदाबाजार और ग्राम मोहतरा के शिविरों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। जो आवेदन मौके पर निराकृत नहीं हो सकते, उन्हें हर हाल में 15 दिनों के भीतर रिाकृत कर संबंधित हितग्राही को सूचित किया जाए। शासन की मंशा है कि ग्रामीणों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

 

*डिजिटल क्रांति से जिले ने रचा इतिहास*

 

कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री ने जिले की एक बड़ी उपलब्धि का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल किसान किताब तैयार करने के मामले में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिले में अब तक रिकॉर्ड 1 लाख 92 हजार 159 डिजिटल किसान किताबें बनाई जा चुकी हैं। इस सफलता के लिए उन्होंने जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम की सराहना की।

 

*हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात*

 

मंत्री श्री वर्मा ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और लगभग 350 हितग्राहियों को सामग्री, चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास की चाबियाँ और मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड, चश्मे और नए राशन कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और मछली पालन हेतु महाजाल, युवा प्रतिभाओं को स्पोर्ट्स किट का वितरण किया। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर मंत्री ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स