Ro no D15139/23

निराश्रित एवं घुमन्तु पशुओं के संरक्षण हेतु गौधाम योजना की प्रगति की समीक्षा

ग्राम पंचायतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश

विकासखंड धमतरी अंतर्गत निराश्रित एवं घुमन्तु पशुओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गौधाम समिति की बैठक बीते गुरुवार को जनपद पंचायत धमतरी के सभागार में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला गौधाम समिति के अध्यक्ष श्री हेमराज सोनी थे, जबकि अध्यक्षता विकासखंड गौधाम समिति के अध्यक्ष श्री धरम साहू द्वारा की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गौधाम योजना अंतर्गत विकासखंड धमतरी में अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपस्थित अतिथियों के स्वागत उपरांत विकासखंड धमतरी से डॉ. मयंक पटेल द्वारा योजना की जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि विकासखंड के ग्राम पंचायत बोरिद खुर्द, सोरम एवं भोयना में गौधाम संचालन हेतु आवेदन प्राप्त हुए हैं, किंतु संबंधित ग्राम पंचायतों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होना शेष है।
इस अवसर पर विकासखंड अध्यक्ष श्री धरम साहू ने कहा कि अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त न होने के कारण शासन की इस महत्वपूर्ण योजना की प्रगति प्रभावित हो रही है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद पंचायत धमतरी के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु आवश्यक पत्राचार किया जाए।
बैठक में शहरी क्षेत्र में निराश्रित एवं घुमन्तु पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम धमतरी अंतर्गत अर्जुनी गौठान को भी गौधाम योजना में सम्मिलित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर निगम धमतरी के उपायुक्त श्री पी.सी. सार्वा को इस संबंध में निगम स्तर से शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
जिला गौधाम समिति के अध्यक्ष श्री हेमराज सोनी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गौठान योजना अंतर्गत पंचायतों को जारी राशि से जिले के चारों विकासखंडों में एक-एक पशु एम्बुलेंस एवं खेतों से पैरा एकत्र करने हेतु बेलर मशीन की व्यवस्था के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिससे पशुपालन एवं गौ-संरक्षण को और सुदृढ़ किया जा सके।
समिति सदस्य  रितेश मिश्रा ने ग्राम खरेंगा में गौधाम संचालन हेतु इच्छुक समिति से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराए जाने की जानकारी दी। वहीं समिति सदस्य कु. कविता कुर्रे ने बताया कि ग्राम कंडेल में लगभग 5 एकड़ शासकीय भूमि गौधाम संचालन हेतु उपलब्ध है। इस पर उपस्थित सदस्यों द्वारा इच्छुक समिति से आवेदन प्राप्त कर गौसेवा आयोग को प्रस्ताव प्रेषित करने पर सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में गौधाम समिति के सदस्य श्री रितेश मिश्रा, श्री पुषांक साहू, श्री दिलीप साहू, कु. कविता कुर्रे तथा पशुधन विकास विभाग जिला धमतरी के उपसंचालक डॉ. ए.के. मरकाम, अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. टी.आर. वर्मा, जिला पशु चिकित्सालय से डॉ. मयंक पटेल, डॉ. प्रमोद ठाकुर एवं नगर निगम धमतरी के उपायुक्त श्री पी.सी. सार्वा उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा जिला धमतरी को गौधाम योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश स्तर पर अग्रणी जिला बनाने का संकल्प लिया गया। अंत में डॉ. प्रमोद ठाकुर द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।
बैठक के सफल आयोजन में पशुधन विकास विभाग के श्री मिथलेश हिरवानी (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मु.ग्रा. ई. सोरम),  प्रेमलाल साहू (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, पशु चिकित्सालय धमतरी),  झुमुक नेताम (परिचारक),  अनुज देवांगन (पी.ए.आई.),  ख्रिज खान (पी.ए.आई.) का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर सख्ती: 09 केन्द्रों में विक्रय प्रतिबंध, कई को कारण बताओ नोटिस

    धमतरी, 06 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने…

    Read more

    आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

      धमतरी 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….