Ro no D15139/23

सही दवा-शुद्ध आहार अभियान: सरगुजा में 15 दिवसीय सघन जांच शुरू, कॉस्मेटिक व खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

अम्बिकापुर 28 अप्रैल 2026/  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर सरगुजा के आदेशानुसार जिले में जन स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय विशेष सघन जांच अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत औषधि प्रकोष्ठ द्वारा अंबिकापुर स्थित विभिन्न कॉस्मेटिक प्रतिष्ठानोंकृहेमंत ट्रेडर्स, गौतम एजेंसी, डी.सी. एंड संस, मित्तल सेल्स सहित कुल 07 फर्मों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही एक कॉस्मेटिक उत्पाद “ग्लो एंड लवली” का नमूना गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में खाद्य प्रकोष्ठ द्वारा अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों एवं चौपाटी में संचालित चाट, गुपचुप सेंटर एवं अन्य स्ट्रीट वेंडर्स का सघन निरीक्षण किया गया। सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिन व्यापारियों के पास खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन नहीं पाया गया, उन्हें शीघ्र ही विभाग से लाइसेंस/पंजीयन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थों एवं औषधियों का उपयोग करने से पूर्व उनकी गुणवत्ता एवं वैधता की जांच अवश्य करें, ताकि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार के जोखिम से बचा जा सके। उक्त अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के साथ-साथ राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

  • Related Posts

    बस्तर और बडांजी में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर जब्त

    रायपुर, 24 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री आकाश…

    Read more

    बालोद में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 03 हाइवा एवं 02 ट्रैक्टर किए जब्त

    रायपुर, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बालोद जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या…

    Read more

    NATIONAL

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा