Ro no D15139/23

मुक्तिधाम और तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 2.04 करोड़ स्वीकृत

उप मुख्यमंत्री   अरूण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा आदेश जारी
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा राजनांदगांव जिले के लालबहादुर नगर नगर पंचायत में दो तालाबों तथा मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 4 लाख 42 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि मंजूर की गई है।
सूडा द्वारा लालबहादुर नगर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 में आईटीआई तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 में ही छप्पन बांधा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ छह लाख 90 हजार रूपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-1 में मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए सूडा द्वारा 46 लाख 67 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

    *किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने* *राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी*   रायपुर, 27 जून 2026/ किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित महिमा राजपूत को मुख्यमंत्री ने दी बधाई*   रायपुर, 27 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे