Ro no D15139/23

’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ से आसान हुआ ग्रामीण जीवन, सिधमा के ज्ञानेश्वर को मिली रोजमर्रा की यातायात समस्याओं से राहत ग्रामीण क्षेत्रों में बदल रही परिवहन व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और आजीविका तक पहुंच हुई सुगम

 

अम्बिकापुर 23 जून 2026/   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुलभ और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना ग्रामीणों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। इससे न केवल आवागमन आसान हुआ है, बल्कि शिक्षा, रोजगार और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गई है।

परिवहन के अभाव में पहले होती थी भारी परेशानी

जिले के ग्राम सिधमा के निवासी श्री ज्ञानेश्वर, जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, बताते हैं कि उनका मुख्य कार्य बर्तनों की साफ-सफाई एवं पॉलिश करना है, जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन गांव से बाहर जाना पड़ता है। पहले नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बस पकड़ने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी तथा निजी साधनों और अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था।

अब काम पर जाना हुआ आसान

उन्होंने बताया कि ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ शुरू होने के बाद उनकी दैनिक दिनचर्या काफी आसान हो गई है। अब वे प्रतिदिन सुबह और शाम समय पर अपने कार्यस्थल तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं। इस सुविधा का लाभ केवल कामगारों को ही नहीं, बल्कि स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भी मिल रहा है।

अपने अनुभव साझा करते हुए श्री ज्ञानेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू होने से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले आवागमन के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, जबकि अब सभी लोग आसानी से अपने कार्य स्थल तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ के माध्यम से अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था मजबूत होने से अब शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के अवसरों तक लोगों की पहुंच और अधिक आसान हो गई है, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है।

  • Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना ,साइकिल वितरण विद्यार्थी कैबिनेट का गठन  

    रायपुर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में आज  5 जुलाई  बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यार्थी कैबिनेट का…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस