Ro no D15139/23

नैनो उर्वरकों के उपयोग से बढ़ रही पैदावार, मिट्टी की उर्वरता भी हो रही संरक्षित किसान नैहर साय ने अन्य किसानों से की नैनो डीएपी और नैनो यूरिया अपनाने की अपील

अम्बिकापुर 23 जून 2026/  बदलते समय के साथ किसान भी आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। जिले के विकासखंड अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम मेंड्राखुर्द के प्रगतिशील किसान  नैहर साय ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वे धान एवं सब्जियों की खेती करते हैं और लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं।

नैहर साय ने कहा कि परंपरागत रूप से उपयोग किए जाने वाले दानेदार डीएपी एवं यूरिया के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है तथा धीरे-धीरे भूमि की उर्वरता कम होने लगती है। लगातार रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से कृषि भूमि के बंजर होने का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में किसानों को टिकाऊ एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा और कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया जैसी नई तकनीक आधारित उर्वरकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनके उपयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व प्रभावी ढंग से प्राप्त होते हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि होती है और बेहतर गुणवत्ता की उपज प्राप्त होती है।

श्री नैहर साय ने कहा कि नैनो उर्वरकों का एक बड़ा लाभ यह भी है कि इनकी लागत अपेक्षाकृत कम होती है तथा इन्हें लाने-ले जाने और उपयोग करने में भी सुविधा होती है। साथ ही, इनका उपयोग मिट्टी के स्वास्थ्य को संरक्षित करने में सहायक है, जिससे कृषि भूमि की उत्पादकता लंबे समय तक बनी रहती है।

उन्होंने जिले के अन्य किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे दानेदार डीएपी एवं यूरिया का उपयोग कम करें तथा नैनो डीएपी और नैनो यूरिया जैसे तरल उर्वरकों को अपनाएं। इससे खेती की लागत में कमी आएगी, उत्पादन में सुधार होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए कृषि भूमि को बंजर होने से बचाया जा सकेगा। किसानों द्वारा आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है, जिससे कृषि भूमि की उर्वरकता लंबे समय तक सुरक्षित बनीं रहे।

  • Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना ,साइकिल वितरण विद्यार्थी कैबिनेट का गठन  

    रायपुर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में आज  5 जुलाई  बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यार्थी कैबिनेट का…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस