Ro no D15139/23

अम्बिकापुर में सद्भावना स्वतंत्रता दौड का हुआ आयोजन जनप्रतिनिधियों सहित आईजी, कलेक्टर एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक हुए शामिल

स्वतंत्रता दौड़ के माध्यम से देशभक्ति एवं एकता का दिया संदेश

अम्बिकापुर 14 अगस्त 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें रजत जयंती वर्ष के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के तत्वावधान में आज अम्बिकापुर में सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, अम्बिकापुर नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, पार्षद श्री आलोक दुबे सहित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उप संचालक श्री रामकुमार सिंह जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा सहित प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मल्टीपरपज स्कूल से जनप्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। स्वतंत्रता दौड़ महामाया चौक, घड़ी चौक से होते हुए गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में शामिल स्कूली बच्चों और नागरिकों के उत्साहित भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ हमें देशभक्ति और एकता की भावना से जोड़ते हुए समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव को मजबूत करती है।

अम्बिकापुर नगर निगम महापौर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित यह कार्यक्रम हमें देशभक्ति और एकता के सूत्र में बांधता है। उन्होंने हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का संदेश देते हुए नागरिकों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने कहा कि सर्वधर्म समभाव हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, जो विविधता में एकता की पहचान कराता है। सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ कोई प्रतियोगिता नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला आयोजन है।

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों एवं नगरवासियों का  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दौड़ केवल एक खेल गतिविधि नहीं है, बल्कि यह हमें अपने देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं और बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और एकता की भावना को मजबूत करता हैं।

स्वतंत्रता दौड़ में शामिल प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को जनप्रतिनिधियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित विद्यालयों में योग दिवस को जनभागीदारी के साथ मनाने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 18 जून 2026/  आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं प्रभावी आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय…

    Read more

    लुण्ड्रा में आयोजित हुआ ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ अभियान अंतर्गत पंजीकरण शिविर विभिन्न योजनाओं के 190 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन, पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए लाभ

      अम्बिकापुर 18 जून 2026/  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग