Ro no D15139/23

साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात : अरुण साव

*भक्त माता कर्मा जयंती में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

 

रायपुर. 6 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज मुंगेली जिले के ग्राम पौनी में भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समाज के प्रति समर्पण को स्मरण कर नमन किया। विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में साहू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति और समर्पण की प्रतीक भक्त माता कर्मा का जीवन हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा और समर्पण भारतीय संस्कृति में भक्ति का अद्भुत उदाहरण है।

 

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि इस पवित्र भूमि पर महान संत-महात्माओं ने जन्म लिया, जिनसे पूरे समाज को मार्गदर्शन मिला। ऐसे ही इस धरती में भक्त माता कर्मा का अवतरण हुआ। उन्होंने भक्ति के दम पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर उन्हें खिचड़ी खिलाई।

 

श्री साव ने कहा कि साहू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। भामा शाह जैसे महान दानवीर पैदा हुए हैं, उन्होंने अपने राज्य की रक्षा के लिए अपनी सारी संपत्ति दान कर दी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की सबसे बड़ी ताकत है। सभी समाजों को साथ लेकर चलने की ताकत साहू समाज में है, इसे बरकरार रखना है।

 

श्री साव ने कहा कि समाज में शिक्षा का विस्तार हुआ है, सबसे बड़े समाज को सबसे अच्छा समाज बनाना होगा। बच्चों को संस्कारवान और विचारवान बनाना है। आजकल बच्चों में संस्कार की कमी हो रही है। इसके लिए प्रत्येक परिवार को चिंता करनी है। देश में साहू समाज को जाना जाए, ऐसा कार्य करके दिखाना है।

 

केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में मौजूद लोगों को माता कर्मा के बताए भक्ति मार्ग पर चलने की अपील की। पूर्व सांसद श्री लखनलाल साहू, मुंगेली जिला साहू समाज के अध्यक्ष श्री पुहुप राम साहू, संरक्षक श्री बलदाऊ साहू, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार और श्री दीनानाथ केशरवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, साहू समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स