Ro no D15139/23

एक बार फिर पाटा जा रहा है सरजूबांधा तालाब – कन्हैया

तालाब में लगातार मलबा गिराया जा रहा है रोकने वाला कोई भी नहीं

नगर निगम ,राजस्व, पर्यावरण, पुलिस विभाग सब मौन

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने सरजूबांधा तालाब टिकरापारा में किये जा रहे प्लाटिंग को तत्काल प्रभाव से रोकने और तालाब को अपने मूल स्वरूप में लाने की मांग की है ।

टिकरापारा स्थित प्राचीन तालाब जिसे सरजूबांधा तालाब के नाम से जाना जाता है, इस तालाब के लगभग चारों ओर भूमाफियाओं ने कब्जा करके तालाब के आकार को छोटा किया है । श्री अग्रवाल ने कहा की ताजा मामला टिकरापारा उमंग कॉलोनी के पीछे की तरफ से तालाब को पाटने का है ,तालाब में सैकड़ो ट्रॉली मलबा अब तक पाटा जा चुका है और मलबा गिराने का काम लगातार जारी है । तालाब में मलबा गिराने, तालाब को पाटने के काम से रोकने वाला कोई नहीं है । लगता है नगर निगम, राजस्व विभाग, पर्यावरण विभाग के लोगों के साथ तालाब की जमीन को हड़पने वालों का गठबंधन हो गया है ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल में टिकरापारा के सरजूबांधा तालाब ही नहीं रायपुर शहर के सभी तालाबों का सीमांकन करने और उन तालाबों को सुप्रीम कोर्ट,NGT की गाइडलाइन के अनुसार मूल स्वरूप में लाने की मांग की है ।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान

    बस्तर आज शांति, विकास और समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में पहली बार बस्तर की जनजातीय संस्कृति का ऐसा…

    Read more

    बारिश के दौरान जलभराव, सफाई एवं सड़क मरम्मत पर नगर निगम सक्रिय

      राजनांदगांव 30 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा लगातार हो रही बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से निपटने, शहर की स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिकों को आवश्यक…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,