Ro no D15139/23

अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन बनेगा कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ, स्कूलों को प्रचार-प्रसार के निर्देश

जशपुरनगर 16 मई 2026/ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर ने केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजना अंतर्गत अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार Component-II के तहत कक्षा 1 से 10वीं तक के अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी। CHIPS द्वारा प्रमाण पत्र तैयार कर LIVE कर दिया गया है।
अब अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केंद्र से जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र की तरह अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन बनवाया जा सकेगा। इसके लिए 10 रुपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र के साथ आवेदन में सरपंच, पार्षद व पटवारी के हस्ताक्षर कराना होगा।
सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, प्रधान पाठक प्राथमिक, मिडिल, हाई, हायर सेकेंडरी शासकीय, अशासकीय स्कूल जशपुर को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विकासखंड के स्कूलों में अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवार के कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने हेतु प्रचार-प्रसार करें। इससे अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति से लाभान्वित हो सकें।

  • Related Posts

    दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत का संरक्षण वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन्यजीव संरक्षण और संवर्धन को मिला नया आयाम

    रायपुर, 24 जुलाई 2026/दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत सर्प एक अत्यंत दुर्लभ आनुवंशिक अवस्था वाला जहरीला सांप है, जो हाल ही में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देखा गया है। शरीर में…

    Read more

    कांकेर पैलेस में हेरिटेज टूरिज्म को मिली नई दिशा, युवराज श्री जयप्रताप से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की टीम और इंफ्लुएंसर्स की सार्थक चर्चा

    राज्य के विभिन्न जिलों के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने कांकेर के छिपे पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और विरासत पर्यटन के संवर्धन पर साझा किए सुझाव रायपुर, 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए