Ro no D15139/23

शैक्षणिक भ्रमण पर आये स्कूली बच्चों ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से की मुलाकात

कलेक्टर ने बच्चों को बताये सफलता के मंत्र, कहा लक्ष्य से भटकाने वाले अनेक साधन है, इनसे बचना है जरूरी

धमतरी, 05 जून 2025 – तर्रागोंदी साहू समाज परिक्षेत्र द्वारा संचालित समर कैंप सिलौटी के बच्चों का आज शेक्षणिक भ्रमण पर कलेक्टोरेट सहित अन्य कार्यालयों का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से मुलाकात की। कलेक्टर श्री मिश्रा ने इन बच्चों से आत्मीय चर्चा की। कलेक्टर ने छात्रों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें सफलता के महत्वपूर्ण मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारण, नियमित अध्ययन, आत्मअनुशासन और सकारात्मक सोच और मेहनत किसी भी छात्र को जीवन में सफल बना सकती है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए बताया कि कठिनाइयों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें पार कर आगे बढ़ना चाहिए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपकों जो अच्छा लगता है, जिसमें आपको खुशी मिलती है, आप वो काम कीजिए। कलेक्टर ने बताया कि आज कई लोग बिजेनेश कर रहे है, और हजारांे लोगों को रोजगार दे रहे है।

इस अवसर पर छात्रों ने इस दौरान कलेक्टर से कई सवाल पूछे, जिनमें प्रशासनिक जिम्मेदारियों, परीक्षा की तैयारी, और करियर विकल्पों को लेकर जिज्ञासा दिखाई गई। कलेक्टर ने धैर्यपूर्वक सभी प्रश्नों का उत्तर दिया और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि आईआईटी और नीट की परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा 30 बच्चों का चयन किया गया है। इन बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय में हास्टल की व्यवस्था करने की बात कही। कलेक्टर ने बच्चों का समझाईष देते हुए कहा कि आज के समय में आपको अपने लक्ष्य से भटकाने वाले अनेक साधन है, और इनमें सबसे ज्यादा मोबाईल है। आप मोबाईल से दूरी बनायें, या पढ़ाई के लिए इसका उपयोग करें।

उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान इन बच्चों को आज कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, सहित भखारा तहसील के थाना, तहसील कार्यालय, कुरूद के जनपद पंचायत, एसडीएम कार्यालय और तहसीलदार कार्यालय कुरूद का भ्रमण कराया गया। छात्रों ने इन सभी कार्यालयों के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की और और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती गितेश्वरी साहू, शिक्षक श्री डीआर साहू, गिरधारी साहू उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?