Ro no D15139/23

एसडीएम पत्थलगांव आकांक्षा त्रिपाठी को दी गई भावभीनी विदाई

जशपुरनगर 26 जून 2025/ पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी को बुधवार को शाम को  आयोजित एक गरिमामय समारोह में, कार्यकाल के सफल संचालन पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर पत्थलगांव विकास खंड के समस्त विभाग प्रमुख ,सभी तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक,पटवारी गण,शिक्षा विभाग के

अधिकारी एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे।
एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने पिछले दो वर्षों से अपने कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण से इस क्षेत्र में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके कार्यकाल के दौरान उनके सफल मार्गदर्शन में लोकसभा विधानसभा एवं त्रिस्तरीय चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का सफल संचालन, कानून-व्यवस्था में सुधार, जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सहित जनता की समस्याओं की त्वरित सुनवाई हुई है। उनके गौरवपूर्ण कार्यकाल के सुखद स्मरण के दौरान सभी की आंखें नम थीं।उन्होंने न केवल प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया, बल्कि एक संवेदनशील और सहृदय अधिकारी के रूप में जनता के दिलों में भी अपनी विशेष जगह बनाई।
इस अवसर पर  सभी विभाग प्रमुखों ने एसडीएम के योगदान की सराहना करते हुए कहा, एसडीएम  ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और लगन से हम सभी के लिए एक मिसाल कायम की है,उनके जाने से हमें एक अभिभावक के खोने का दुख है। उन्होंने हमेशा हमारी सभी समस्याओं का समाधान निकाला और एक परिवार की तरह हम सब ने मिलकर कार्य किया। उनकी कमी हमें हमेशा खलेगी, लेकिन उनके द्वारा स्थापित उच्च मानदंड हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने अपने विदाई भाषण में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, इस क्षेत्र की जनता और मेरी टीम का सहयोग मेरे लिए अविस्मरणीय है। मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया और आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए मैं हृदय से आभारी हूं।
समारोह के अंत में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका रानी गुप्ता के द्वारा सर्व विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे जहां भी जाएंगी, इसी लगन और निष्ठा से  सेवा करती रहेंगी और अपनी कार्यप्रणाली से क्षेत्र में विशेष पहचान रखेंगी।

  • Related Posts

    जशपुर में 26 वां राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    26 से 29 जुलाई तक जशपुर के हॉकी स्ट्रो टर्फ प्रतियोगिता आयोजित 5 संभाग से कुल 240 खिलाड़ी और 35 से अधिक कोच मैनेजर हुए शामिल जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/…

    Read more

    मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवादृविकसित भारतश् जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

    जशपुरनगर 26 जुलाई 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर द्वारा शासकीय राम भजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 24 जुलाई 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच