Ro no D15139/23

अवैध रेत परिवहन करते 26 हाईवा पकड़ाए, बिना पिटपास के परिवहन करने पर की गई जब्ती

बरसते पानी में खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

धमतरी।  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर धमतरी जिले में अवैध खनिज परिवहन, भण्डारण और उत्खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग सहित राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई में आज अल सुबह बरसते पानी में बिना पिटपास के रेत का अवैध परिवहन और ओवरलोड करते कुल 26 हाइवा वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई की गई। इनमें 18 हाइवा बिना पिटपास के और 8 हाईवा ओवरलोड के शामिल हैं। वाहनों को जब्त किया गया। यह हाईवा धमतरी जिले के भोयना, मथुराडीह एवं जंवरगांव मार्ग से जब्त किए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में तहसीलदार श्री अखिलेश देशलहरे, नायब तहसीलदार श्री जितेंद्र कुमार डहरे, पटवारी श्री विनोद पटेल, सहायक उप निरीक्षक श्री रमेश साहू एवं 14 अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मल्चिंग तकनीक ने बदली किसान राजेन्द्र की तकदीर

    उद्यानिकी विभाग की सलाह और शासकीय सहायता से मिर्च की खेती से कमाए 6 लाख रूपए रायपुर, 26 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पुतकेल निवासी किसान…

    Read more

    नेटवर्क आया, विकास की नई राह खुली, मोबाइल टॉवर से बीजापुर के दूरस्थ ग्राम मंडेम में डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार

    रायपुर, 26 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड का दूरस्थ ग्राम मंडेम अब डिजिटल कनेक्टिविटी की मुख्यधारा से जुड़ गया है। ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार