धमतरी 18 जनवरी 2025/जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में कक्षा 6 वीं प्रवेश हेतु विकासखण्डवार परीक्षा केन्द्र का निर्धारण कर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025-26 आज आयोजित किया गया। चयन परीक्षा विकासखण्ड धमतरी में 07, कुरूद -08 मगरलोड -05 एवं नगरी-07 जिले में कुल 27 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित हुआ। जिसमें पंजीकृत 7 हजार 644 परीक्षार्थी में से 6 हज़ार 831 परीक्षा में शामिल हुए तथा 813 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025-26 जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित हुआ ।
आवारा मवेशियों को पकड़ने विशेष अभियान चलेगा
सड़क सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, नागरिकों से सहयोग की अपील धमतरी, 19 अगस्त 2026। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख मार्गों एवं शहर के भीतर सड़कों पर आवारा…
Read more








