Ro no D15139/23

आकांक्षी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी शोभित जैन ने बस्तर में की कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा

*रायपुर, 21 नवंबर 2025/* नीति आयोग द्वारा नियुक्त बस्तर जिले के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव श्री शोभित जैन ने गुरुवार को बस्तर आकांक्षी जिला और ब्लॉक कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में ली। बैठक में कलेक्टर श्री हरिस एस ने जिले और ब्लॉक में आकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और समस्याओं के संबंध में भी अवगत करवाया।

संयुक्त सचिव श्री जैन ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत निर्धारित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय चयनित इंडिकेटर्स की वर्तमान स्थिति, क्रियान्वयन और प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना और वित्तीय समावेशन सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों के लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इंडिकेटर्स की प्रगति में तेजी लाते हुए जमीनी स्तर पर योजनाओं का अधिक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही डेटा की जानकारी देते समय आंकड़ों का आंकलन और जांच कर भरा जाए। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम का उद्देश्य विकास कार्यों को गति देते हुए नागरिकों तक योजनाओं एवं सेवाओं को पहुंचाना है, इसलिए विभागीय समन्वय और नियमित निगरानी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बैठक में ब्लॉक स्तर पर चल रही गतिविधियों, उपलब्धियों, चुनौतियों तथा सुधार की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्यवाही करने और प्रत्येक इंडिकेटर की प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करने निर्देश दिए। इस दौरान अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बीरेन्द्र बहादुर, आकांक्षी कार्यक्रम से संबंधित विभागों के अधिकारी, शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    कांकेर पैलेस में हेरिटेज टूरिज्म को मिली नई दिशा, युवराज श्री जयप्रताप से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की टीम और इंफ्लुएंसर्स की सार्थक चर्चा

    राज्य के विभिन्न जिलों के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने कांकेर के छिपे पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और विरासत पर्यटन के संवर्धन पर साझा किए सुझाव रायपुर, 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के विस्तार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की है। द्वीप्ति (DWEEPTI) योजना,…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए